फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth hanged due to family dispute

पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने लगाई फांसी

Thu, 30 Jun 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth hanged due to family dispute
तालबेहट/बिजरौठा। पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने खेत पर बने मकान के पीछे खड़े जामुन के पेड़ की डाल पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा बौलारी में बाबूलाल साहू परिवार सहित निवास करते हैं। उसके चार पुत्र हैं। सभी पुत्र संयुक्त रूप से रह कर व्यापार करते हैं। बौलारी से कुछ आगे जखौरा की ओर उनका खेत है। जिस पर नया मकान बना है। बुधवार को बाबूलाल के सबसे छोटे पुत्र सुरेंद्र (25) ने विवाद के चलते खेत पर खड़े जामुन के पेड़ की डाल से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। कुछ देर बाद जैसे ही आसपास के लोगों ने उसका शव पर पेड़ पर लटका देखा। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई जानकारी पर उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारतीय ने लेखपाल को मौके पर भेजा। मृतक की लगभग एक वर्ष पहले की शादी हुई थी। इस घटना से परिवार में शोक छा गया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed