फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth dies from consuming poison

जहर खाने से युवक की मौत

Thu, 03 Feb 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth dies from consuming poison
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजवारा में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने शराब के नशे में जहर खा लेने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजवारा निवासी राहुल (22) पुत्र धनीराम रैकवार मंगलवार की देर शाम को करीब साढ़े सात बजे शराब के नशे में था। वह जेब में जहर की पुड़िया रखे हुए था। अचानक से घर से कुछ दूर लगे हैंडपंप पर गया और जेब से पुड़िया निकालकर जहर खा लिया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई।

यह देख पड़ोसियों ने उसके घर जाकर परिजनों को सूचना दी, जिस पर परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा रामप्रकाश रैकवार ने बताया कि उसका भतीजा शराब का सेवन करता था और शराब के नशे में ही उसने जहर खा लिया। मृतक के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed