फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth dies after being crushed by car

कार की टक्कर से बाइक सवार की संदिग्ध मौत

Tue, 27 Sep 2022 10:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed by car
महरौनी (ललितपुर)। कोतवाली महरौनी अंतर्गत बानपुर रोड पर पुतली घाट के पास एक कार की टक्कर से बाइक चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम वीर निवासी गोबर्धन तिवारी (38) मंगलवार को महरौनी कोर्ट में तारीख पर आया था। तारीख के बाद जब वह शाम को गांव जा रहा था। अभी वह बानपुर रोड पर पुतली घाट के पास ही पहुंचा था कि तभी एक चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने चार पहिया वाहन की टक्कर संदिग्ध बताई जा रही है। आम लोगों में चर्चा है कि उक्त चार पहिया वाहन से टक्कर लगने के बाद फिर से बाइक चालक पर चार पहिया वाहन चढ़ाया गया, जिससे वह एक ही स्थान पर पड़ा रहा और उसके सिर से काफी खून बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। वाहन को बरामद कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-केशवनाथ, क्षेत्राधिकारी महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed