फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man took teenage girl to Indore after threatening her, raped her

Lalitpur News: किशोरी को धमकाकर युवक ले गया इंदौर, किया दुष्कर्म

Mon, 24 Feb 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Young man took teenage girl to Indore after threatening her, raped her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। किशोरी को डरा-धमकाकर इंदौर ले जाकर किराए का कमरा लेकर दुष्कर्म करने का मामला पुलिस ने नामजद आरोपी व धमकी देने वाले महिला सहित तीन लोगों पर दर्ज किया है।
कोतवाली अंतर्गत एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 फरवरी को वह व उसके परिजन शादी में गए थे। घर पर उसकी 16 वर्षीय पुत्री थी। रात 11 बजे जब वह लोग लौटकर घर आए तो पुत्री नहीं मिली। काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। 16 फरवरी को पता चला कि उसकी पुत्री को गांव का ही युवक अपने साथ ले गया है। वह आरोपी के घर गई और युवक के पिता को पूरी बात बताई। आरोपी युवक के पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 17 फरवरी की रात को आरोपी युवक का पिता उसकी पुत्री को घर छोड़ गया। पुत्री ने बताया कि 15 फरवरी की रात को आरोपी युवक आया और डरा धमकाकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर ललितपुर रेलवे स्टेशन ले गया। वहां से ट्रेन में बैठाकर मध्य प्रदेश के इंदौर ले गया। एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

--------
दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार : किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को अवंतीबाई प्रतिमा के पास नहर रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article