फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man found injured on the roadside, dies

Lalitpur News: सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला युवक, मौत

Wed, 10 Dec 2025 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Young man found injured on the roadside, dies
बाइक पड़ी थी कुछ दूर, दुर्घटना का शिकार होने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत कस्बा राजघाट चौराहे के पास मंगलवार की सुबह 28 वर्षीय रोहित घायलावस्था में मिला। कुछ दूरी पर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी। परिजन युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मौत की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया कि रोहित पुत्र संतोष सोमवार रात करीब 10 बजे ढाबे से बाइक लेकर घर के लिए निकला था। सुबह कस्बा राजघाट चौराहे के पास सड़क किनारे वह घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों ने देखा कि कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त अवस्था में बाइक पड़ी हुई थी। लोगों ने उसकी पहचान कर सूचना परिजनों को दी। परिजन इसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी राजघाट अर्जुन सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में बाइक फिसलकर गिरने और पत्थर से टकराने पर उसके घायल होने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed