फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man fishing drowned in water

Lalitpur News: मछली पकड़ रहा युवक पानी में बहा

Mon, 29 Jul 2024 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Young man fishing drowned in water
ललितपुर। गोविंद सागर बांध के निचले क्षेत्र में नदी में मछली पकड़ रहा युवक बांध का गेट खुलने से पानी में बह गया। रविवार सुबह युवक की बाइक और कपड़े गेट से कुछ दूरी पर रखे मिले। पुलिस, प्रशासन युवक की खोजबीन में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी इदरीश उर्फ जानी (28) पुत्र बफाती गोविंद सागर बांध के गेट के पास मछली पकड़ने के लिए गया था। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो इदरीश की पत्नी ने अपने पति के बड़े भाई साकिर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद खोजबीन की गई तो गोविंद सागर बांध के गेट से कुछ दूरी पर नदी किनारे इदरीश की बाइक व कपड़े रखे मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इदरीश की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जांच पड़ताल की तो पुलिस को जानकारी हुई कि इदरीश जहां मछली पकड़ रहा था, वहां पर मोहल्ले का एक युवक भी था। पुलिस ने उक्त युवक से जानकारी की तो उसने बताया कि वह शनिवार को मछली पकड़ने के लिए गया था। कुछ देर बाद वहां पर इदरीश आया और मछली पकड़ने लगा था। इस दौरान बांध के गेट खुले तो वह बाहर निकल आया था। जबकि, इदरीश वहीं एक पत्थर के टीले पर खड़ा था और गेट बंद होने के बाद बाहर निकल आने की बात कही थी। इस पर उम्मीद जताई जा रही है कि मछली पकड़ने के दौरान बांध के गेट खुलने पर इदरीश पानी में बह गया। इधर, रविवार सुबह बांध के गेट बंद होने पर सीओ सदर अभय नारायण राय व एसडीएम सदर चंद्रप्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा बांध के गेट के पास पहुंचे। पुलिस ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस शहजाद नदी की कांबिंग करते हुए युवक की खोजबीन में जुटी हुई। वहीं, परिजन, रिश्तेदार, मोहल्ले के लोग भी अपने स्तर से खोजबीन कर रहे हैं। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वर्जन..
मछली पकड़ने गए युवक की बाइक और कपड़े गोविंद सागर बांध के गेट से कुछ दूरी पर नदी किनारे रखे मिले हैं। अनुमान है कि मछली पकड़ते समय बांध के गेट खुलने पर युवक पानी में बह गया है। पुलिस शहजाद नदी में कॉम्बिंग करते हुए खोजबीन कर रही है। अन्य पहलुओं पर भी जांच-पड़ताल की जा रही है। - अभय नारायण राय, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed