{"_id":"6a1203b3caa43d139a06e12f","slug":"young-man-dies-after-drowning-while-bathing-in-river-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-156833-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
भाई ने कहा पानी के अंदर पत्थर में फंस गया था पैर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जामनी नदी में नहाते समय पानी में डूबने से 24 वर्षीय सूर्यप्रताप सिंह निवासी ग्राम मिदरवाहा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक के भाई ने नहाते समय पानी के अंदर पत्थर में पैर फंस जाने के चलते डूबने से मौत होने की बात कही।
मृतक के भाई हरि प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को उसका भाई सूर्यप्रताप सिंह गांव के पास से गुजरी जामनी नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय पानी के अंदर पत्थरों के बीच उसका पैर फंस गया और वह डूब गया। नदी के आसपास मौजूद चरवाहों व अन्य लोगों ने देखा तो पानी में कूदकर सूर्यप्रताप को बाहर निकाला। आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरोनी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक तीन भाई-तीन बहनों में छोटा था।
कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।