फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women will have to play an active role in building a self-reliant India: Pratibha Shukla

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी : प्रतिभा शुक्ला

Wed, 29 Oct 2025 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Women will have to play an active role in building a self-reliant India: Pratibha Shukla
राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास ने महिला सम्मेलन में नारियों को बताई उनकी ताकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि महिलाओं के शिक्षित होने से पूरे परिवार और समाज का विकास होता है। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वह मंगलवार को कल्याण सिंह सभागार में आयोजित आत्मनिर्भर भारत, संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब मातृ शक्ति शिक्षित और स्वावलंबी बनेगी। उन्होंने महिलाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर महिला ही आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद की महिलाओं को लघु एवं कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बैंकों से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने नारी शक्ति से आह्वान किया कि वह अपनी संतानों को अच्छे संस्कार दें। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि सभी लोग भारत में निर्मित वस्तुओं का ही प्रयोग करें। महिलाएं पापड़ बनाना, आटा चक्की, सिलाई, बुनाई आदि कुटीर उद्योग स्थापित करें। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि भारत का गौरव विश्व पटल पर और अधिक बढ़े, इसका प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रावत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चित्रा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, सीडीपीओ खुशबू यादव, ग्राम प्रधान तुर्का पूजा रैकवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed