{"_id":"64b2f1a68da54b61cf042134","slug":"women-demanded-liquor-ban-in-the-locality-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-949-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महिलाओं ने की मोहल्ले में शराबबंदी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महिलाओं ने की मोहल्ले में शराबबंदी की मांग
Sun, 16 Jul 2023 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मोहल्ला रैदासपुरा पठापुरा निवासी महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में कुछ लोग अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। जिससे मोहल्ले के लोग शराब पीकर मर रहे हैं।
महिलाआें ने कहा कि जब वह लोग अवैध शराब बेचने वालों से विरोध जताती हैं तो वह गाली-गलौज कर धमकी देते हैं। पत्र में बताया कि किराना दुकान की आड़ में यह लोग अवैध शराब बेच रहे हैं। जिस कारण से मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। इसके साथ साथ कुछ लोग दुकान की आड़ में गांजा भी बेचते हैं। मना करने पर वह लोग नहीं मान रहे हैं। पत्र में कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र पर काशीबाई, रामप्यारी, राजकुमारी, केसर, शांति, किरन, प्रीति, कल्पना सहित अन्य महिलाओं ने अंगूठा लगाया है। संवाद