{"_id":"65eb7463502a3c47d0075fa6","slug":"woman-riding-bike-dies-in-accident-three-including-nephew-and-granddaughter-injured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111542-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा, नातिन सहित तीन चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा, नातिन सहित तीन चोटिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से शादी कार्यक्रम में शामिल होकर भतीजे संग घर लौट रही बाइक सवार महिला की मौत हो गई।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम अनौरा निवासी रामकुंवर (30) पत्नी वीरेंद्र सहरिया अपने मामा के पुत्र रिट्टू की शादी में शामिल होने ग्राम खोंखरा गई थी। बृहस्पतिवार की देर रात वह अपने भतीजे देशपत के साथ बाइक से घर आ रही थी। बाइक पर देशपत की छह वर्षीय पुत्री बबीता व मां जिगेदा भी थी। उनकी बाइक गोविंद सागर बांध तिराहा के पास हाईवे पर पहुंची थी कि अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। रामकुंवर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि देशपत, बबीता व जिगेदा मामूली रूप से चोटिल हुए। रामकुंवर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के चार पुत्री व एक पुत्र है। सीओ सदर अभय नारायण ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।