Lalitpur: महिला की धारदार हथियार से हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। गुरुवार को सुबह करीब 6 बजे भागवती (64) पत्नी रमला बुनकर पर हमलावरों में कुल्हाड़ी और बांका से हमला करके मौत के घाट उतार दिया।
विस्तार
ललितपुर के थाना सौजना के तहत ग्राम गुढ़ा में गुरूवार को एक महिला की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। गुरुवार को सुबह करीब 6 बजे भागवती (64) पत्नी रमला बुनकर पर हमलावरों में कुल्हाड़ी और बांका से हमला करके मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, सीओ रक्षपाल सिंह, सौजना एसओ पुलिस वल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और बांका बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।