फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman include three infected

एक महिला समेत तीन मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 04 Dec 2020 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
woman include three infected
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को 1544 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जिनमें जांच के दौरान चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमण के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1,544 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 585 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज भेजे गए। इसके अलावा ट्रृ- नॉट किट से चार व एंटीजन किट से 955 सैंपल लिए गए। इसमें आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति, ट्रू-नॉट जांच में दो और एंटीजन किट से एक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

संक्रमितों में शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी 49 वर्षीय महिला और कटरा बाजार निवासी 61 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक जखौरा के कस्बा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति और ब्लाक मड़ावरा के ग्राम पारौल निवासी 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1,226 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
जनपद में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या 3,125 पहुंच गई है। इनमें 2,990 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 46 संक्रमितों की मौत हो गई और वर्तमान में 89 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। चार दिन की आरटीपीसीआर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए 1,226 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
बृहस्पतिवार को विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक महिला समेत चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है।

- डा. डीके गर्ग] मुख्य चिकित्सा अधिकारी
चार संक्रमित क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन
ललितपुर। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किए गए हैं। इनमें शहर के मोहल्ला आजादपुरा, रावतयाना, सिविल लाइन, लक्ष्मीपुरा में संक्रमित क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed