फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman died

आग से जलकर विवाहिता की मौत

Thu, 27 Jun 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
woman died
आग से जलकर विवाहिता की मौत
विज्ञापन

मायके पक्ष ने लगाए ससुरालियों पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पाचौनी में मंगलवार की दोपहर में एक महिला की घर में बच्चों का दूध गर्म करते समय आग से झुलसकर मौत हो गई। महिला को आग से बचाने में पति भी झुलस गया, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस मामले में महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर मिट्टी का तेज डालकर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। ग्राम पाचौनी निवासी महकराजा (27) पत्नी विक्रम सिंह मंगलवार को सुबह ललितपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव पाचौनी लौट गई। इसके बाद दोपहर में महकराजा बच्चों के लिए स्टोव पर दूध गर्म करने लगी कि इतने में किसी प्रकार उसके कपड़ों ने स्टोव की आग पकड़ ली। आग की लपटें देख उसके पति ने बचाने का प्रयास किया और जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए और किसी प्रकार आग बुझाई। आग बुझाने में महिला का पति विक्रम सिंह भी झुलस गया। ग्रामीण व परिजन तत्काल दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज किया गया। लेकिन, महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, परिजन झांसी ले गए और वहां से ग्वालियर ले गए, लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पहले महिला की रास्ते में मौत हो गई। इस पर परिजन शव ललितपुर ले आए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में मायके पक्ष से मृतका के भाई पृथ्वीराज सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सुसरालियों पर दहेज की खातिर बहन की मिट्टी का तेज छिड़ककर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed