फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Woman attacked with sharp weapon on her neck

Lalitpur News: महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला

Sun, 03 Aug 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked with sharp weapon on her neck
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सैदपुर में चोरी करने घर में घुसे युवक को देख लेने पर आरोपी ने गोरी बाई के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

महिला के पुत्र सुनील के मुताबिक उसकी मां गोरी बाई (55) और पिता मुकंदी गांव वाले मकान में रहते हैं। शनिवार को उसका पिता खेत पर चला गया था, जबकि मां नहाने गई थी। कुछ देर बाद जब वह नहाकर वापस आई तो गांव का ही पड़ोसी युवक घर में घुसा मिला। घर में घुसने का कारण पूछा तो युवक ने गोरी बाई को पकड़ लिया और घसीटते हुए अंदर भूसे वाले कमरे में ले गया। यहां आरोपी ने गोरी बाई के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचने के प्रयास में गोरी बाई के हाथ की उंगली में भी चोट आई। हमले से गोरी बाई गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गईं। गोरी बाई को मरा हुआ समझकर हमलावर घर पर ताला लगाकर भाग गया। कुछ देर बाद जब गोरी बाई को होश आया तो वह घिसटते हुए सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचीं। चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया। खून से लथपथ गोरी बाई को देख मोहल्ले सहित गांव में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुत्र सुनील को दी तो वह मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

उसने किसी प्रकार घर का दरवाजा खोला। अंदर देखा तो चारों ओर खून ही खून बिखरा पड़ा था। छत पर गोरी बाई घायलावस्था में पड़ी थीं। परिजन को गोरी बाई ने घटना के बारे में और हमलावर का नाम बताया। आनन फानन परिजन गोरी बाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीओ महरौनी आशीष मिश्रा और कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह भी अस्पताल पहुंचे। परिजन से घटना के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सकों ने गोरी बाई की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुत्र सुनील ने गांव के युवक पर घर में घुसकर हत्या और सामान चुराने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आपराधिक प्रवृत्ति का है हमलावर
सुनील ने बताया कि हमलावर उसके खानदान का है और उसकी मां का रिश्ते में भतीजा लगता है। लेकिन, उसकी आपराधिक प्रवृत्ति के चलते उससे कोई ताल्लुक नहीं रखता। सुनील ने बताया कि इससे पूर्व भी उसके घर में एक-दो साल पहले दो बार चोरी हो चुकी है।
-------
आरोपी हमलावर को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
आशीष मिश्रा, सीओ महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed