{"_id":"78d5d8766bf124700fe6bccf5c7f3b97","slug":"without-registration-ongoing-coaching-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर पंजीयन के चल रहे कोचिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर पंजीयन के चल रहे कोचिंग सेंटर
ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने नियमों को धता बताकर संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ छापामार अभियान चलाया।
पहले दिन नगर के विभिन्न मुहल्ले में बगैर पंजीयन के अनेक कोचिंग सेंटर संचालित मिले। कई सेंटरों पर संचालक की जगह दूसरे व्यक्ति पढ़ाते मिले। इस पर उन्होंने संचालकों को कोचिंग अधिनियम की सेवा शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए।
डीआईओएस श्याम प्रकाश सिंह ने बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे नगर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों पर छापामार कार्रवाई की। उन्होंने सबसे पहले नईबस्ती स्थित शर्मा कोचिंग सेँटर का निरीक्षण किया। यहां छात्र पढ़ते हुए मिले। ओसिका कोचिंग सेंटर पर कोई भी छात्र मौके पर नहीं मिला। संचालक संतोष ने बताया कि आज छात्र नहीं आए हैं।
कोचिंग संचालकों की शिकायत पर एक सरकारी शिक्षक के आवास पर छापा मारा गया, लेकिन मौके पर छात्र उपस्थित नहीं मिले। पुलिस चौकी के पास स्थित गणित ज्ञान सागर कोचिंग सेंटर बिना पंजीयन के संचालित मिला। यहां बासठ छात्र-छात्राएं पढ़ते मिले। इस पर डीआईओएस ने संचालक को चेतावनी देते हुए तत्काल पंजीयन कराने के लिए निर्देशित किया। मुहल्ला तालाबपुरा स्थित पवैया कोचिंग सेंटर में मनीष पवैया पढ़ाते मिले।
विज्ञापन
अभि गणित कोचिंग सेंटर पर दस छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। यहां उपस्थित मिले शिक्षक ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में संविदा पर कार्यरत है। इस पर डीआईओएस ने संचालक को संविदा कर्मी से शिक्षण कार्य न कराने के निर्देश दिए, साथ ही पंजीयन का नवीनीकरण कराने को कहा।
इसी मुहल्ले में संचालित गुरूवर क्लासिस का पंजीयन समाप्त हो गया है। यहां 77 छात्र-छात्राएं पढ़ते मिले। उन्होंने संचालक को दोबारा पंजीयन कराने के निर्देश दिए। नायक कोचिंग सेंटर में 31 छात्र उपस्थित मिले। सावरकर चौक के पास एक शिक्षक के आवास पर छापा मारा। यहां पता चला कि शिक्षक ने कार्रवाई से बचने के लिए स्थान बदल दिया है।
सरकारी शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा
जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने सरकारी शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के निर्देश डीआईओएस व बीएसए को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक ट्यूशन या कोचिंग सेंटर में पकड़ा जाए, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।