{"_id":"448fe6c0c5f76e82f30bc5250634dab9","slug":"with-no-rains-destroyed-crops-expected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश न होने से फसल चौपट होने की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश न होने से फसल चौपट होने की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से पीड़ित बहुत से किसानों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है। किसानों ने जैसे- तैसे खरीफ की सफलें बोई थीं। उन्हें उम्मीद थी कि यह फसल अच्छी हो जाएगी तो उनका रबी की फसल की तैयारी करने का खर्चा और घरेलू खर्च निकल आएगा, लेकिन किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। जुलाई का महीना पूरा निकल गया और अगस्त के भी तीन दिन निकल गए हैं, लेकिन अब तक जिले में पानी नहीं बरसा है, या यूं कहें कि यहां पर अभी बरसात का सीजन ही नहीं आया है।
किसानों ने खेतों में उर्द, मूंग, तिली, मक्का, सोयाबीन आदि की फसलें बोई हैं, लेकिन पानी नहीं बरसने के कारण अब तक करीब चालीस फीसदी फसलें सूख गई हैं। यदि यही स्थिति रही और चार- पांच दिन में पर्याप्त पानी नहीं बरसता है तो फसलों का बच पाना मुश्किल लग रहा है। ग्राम बार, दशरारा, भैलोनी लोध, फड़ारी, चिगलौआ, बछरावनी, भावनी, तुर्का, खेरा, ककवर, धमना, पुलवारा, राठखेरा, करमईपुरा, पाचौनी आदि गांवों में फसलें सूखने के कगार पर हैं। बहुत से गांवों में अभी तक किसानों को ओलावृष्टि का मुआवजा नहीं मिला है, ऐसे में किसान आशंकित हैं कि यदि उनकी फसल नष्ट हो गई और सरकार से कोई मदद नहीं मिली तो वह परेशान हो जाएंगे।