{"_id":"6830cd09a29491ffe40180db","slug":"wires-broke-due-to-storm-at-night-trees-fell-on-power-lines-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-135692-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रात में आंधी से तार टूटे, बिजली लाइनों पर गिरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रात में आंधी से तार टूटे, बिजली लाइनों पर गिरे पेड़
विज्ञापन
- दूसरे दिन शाम को दुरुस्त की जा सकी बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी/ललितपुर। महरौनी क्षेत्र में दो दिन पहले बुधवार की देर रात आई आंधी में रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही और दूसरे दिन भी देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
महरौनी क्षेत्र में बुधवार की रात में आई आंधी ने जमकर तबाही मचाई। लोगों के घरों पर छाईं टिन की चद्दरें उड़ गईं, तो कही पेड़ उखड़ गए, तो कहीं पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली केे हाईटेंशन तारों पर गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी से जहां पूरे महरौनी क्षेत्र की बिजली बुधवार की रात भर ठप रही, वहीं अगले दिन बृहस्पतिवार को भी पूरे दिनभर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। आंधी रुकने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से कर्मचारियों ने बिजली लाइनें दुरुस्त करने का काम शुरू किया, जो दिन भर चलता रहा। इसके बाद देर शाम तक 6. 45 बजे बिजली सुचारू की गई, लेकिन आधा घंटा बाद ही सवा सात बजे फिर से बिजली गुल हो गई, जो रात आठ बजे बहाल हो सकी। इस संबंध में आरपी सिंह उपखंड अधिकारी, विद्युत महरौनी ने बताया कि महरौनी सब स्टेशन के अंतर्गत सभी विद्युत लाइन ठीक हो गई हैं और सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।