फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wine, over rating

त्यौहारों में की जा रही शराब की ओवर रेटिंग

Mon, 11 Oct 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
wine, over rating
daru.jpeg - फोटो : daru.jpeg
मड़ावरा (ललितपुर)। त्योहारी सीजन में कस्बा मड़ावरा में सरकारी ठेकों पर ओवररेट में शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही हैं। शौकीनों का आरोप है कि मड़ावरा स्थित देशी शराब की दुकान पर देशी शराब का क्वार्टर 50 रुपये की जगह 60 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि मड़ावरा के अलावा अन्य स्थानों पर प्रिंट रेट पर शराब मिल रही है। यह भी आरोप है कि कस्बे में समय से पहले ही दुकान खोलकर बिक्री भी हो रही है। यहां तक कि कस्बा में शराब की दुकान से लगी एक परचून की दुकान में भी शराब की बिक्री की जाती है। कस्बा निवासी लाखन सिंह ने बताया कि शराब के ओवररेटिंग का विरोध करने पर सेल्समैन दबंगई दिखाते हुए ग्राहकों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। एक अन्य ग्राहक नारायन कुशवाहा ने बताया कि कस्बे की शराब की दुकान पर ठेकेदार द्वारा दबंग प्रवृत्ति के सेल्समैन नियुक्त किए गए हैं, जिनमें से कई पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। प्रशासन से अनुरोध है कि सेल्समैनों को पुलिस वेरिफिकेशन कराते हुए स्वच्छ छवि के सेल्समैन नियुक्त कराए जाएं।
विज्ञापन

मामला उनके संज्ञान में नहीं है। आवश्यक जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -सुभाष चंद्र, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed