{"_id":"65b54569c5dc3d5bfe0e256c","slug":"will-not-tolerate-insult-to-great-men-guddu-raja-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-109476-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे: गुड्डू राजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे: गुड्डू राजा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा ने कहा कि एमपी में डॉ. भीमराव आंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाओं को जिस बर्बरता से तोड़कर उन्हें अपमानित किया गया, वह सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों का अपमान है। हम अपने महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हम सभी को संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए ताकि हमारा देश किसी तरह से कमजोर न हो सके। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जीवन लाल बरार एवं जिला सचिव सुरजीत सिंह टैनगा के पिताजी व वरिष्ठ कांग्रेसी लाल सिंह राजपूत की ट्रेन हादसे में हुई मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर जसपाल सिंह बंटी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अशोक कुमार स्वर्णकार, पीसीसी सदस्य राकेश रजक, महिला जिला अध्यक्ष नेहा तिवारी, अजय प्रताप तोमर, वैभव जैन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- कांग्रेस ने निकाली ब्लॉक स्तर पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा
कांग्रेस के प्रांतीय आह्वान पर ब्लॉक स्तर पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश देने के लिए समस्त ब्लॉकों में कांग्रेसियों ने यात्रा निकाली। जखौरा ब्लॉक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत की अगुवाई में ब्लॉक अध्यक्ष नागेश रजक के साथ, पीसीसी सदस्य नेहा तिवारी की अगुआई में दैलवारा से गनगौरा तक, बार ब्लॉक में सुशील श्रीवास की अगुवाई में, बिरधा महरौनी में ब्रजेश मिश्रा, मड़ावरा में दीवान पुष्पेंद्र सिंह, तालबेहट में डॉ. शशिकांत पाठक, गणेश कुशवाहा आदि की अगुआई में यात्रा निकाली गई। इस मौके पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगभान सिंह बुंदेला, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय जाटव, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोंटी शुक्ला, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव ईं. सुनील अहिरवार आदि मौजूद रहे।