फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Will e- services

मिलेंगी ई- सेवाएं

Mon, 06 Jul 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 06 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

अपर जिला सूचना अधिकारी विष्णु स्वरूप द्वारा डिजीटल इंडिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि डिजीटल इंडिया का उद्देश्य आमजन को वर्तमान तकनीक द्वारा लाभान्वित करते हुए सरकारी सुविधाएं मुहैया कराना एवं देश के विकास को सुदृढ़ कराना है। योजना के तहत सूचना प्रौद्योगिकी का सुदृढ़ीकरण, समस्त सरकारी सेवाएं सूचना प्रौद्योगिकी द्वारा प्रदान करना एवं जनता से इसके प्रचार- प्रसार व जागरूकता के लिए कार्य करना होगा। यह कार्य नौ आधार स्तंभों द्वारा प्रतिपादित होगा, जैसे ई-गवर्नेंस का नवीनीकरण, ई-क्रांति, सभी के लिए सूचना, इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नौकरियां, ई-मेल, इंटरनेट आदि सुविधाएं होंगी।

यह कार्यक्रम वृहद स्तर पर देश, प्रदेश, जिला, तहसील ब्लॉक एंव ग्रामीण स्तर पर लागू किया जा रहा है, जो वर्ष 2019 तक पूर्व निर्धारित लक्ष्य पर पूर्णतय: क्रियाशील हो जाएगा। जनसेवा केंद्रों को स्थापित करने एवं जनमानस को लाभांवित करने को केंद्र संचालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए हैं। जनपद में 140 जनसेवा केंद्र खोले जाएंगे, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed