{"_id":"f89506a207962a0a0d04905b0c90f504","slug":"will-all-help-natural-disaster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक आपदा पीड़ितों की हरसंभव मदद होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक आपदा पीड़ितों की हरसंभव मदद होगी
ब्यूरो ललितपुर
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरधा (ललितपुर)। क्षेत्रीय सांसद/केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शनिवार जिले का दौरा किया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और कहा कि प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों को केंद्र सरकार हरसंभव मदद कर रही है। उन्होंने मुआवजा राशि वितरित करने के लिए जिले के उच्च अधिकारियों को निर्देश देने का आश्वासन दिया।
ब्लाक बिरधा में उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और कहा कि बुंदेलखंड का किसान पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदाएं झेल रहा है। आपदाग्रस्त किसानों के लिए केंद्र सरकार ने भारी राहत राशि भेजी है, लेकिन उन्हें यह जानकर बड़ा कष्ट हुआ कि जिले के किसानों को राहत राशि नहीं दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारियों के साथ बैठक में किसानों की समस्याओं के बारे में जरूर पूछा जाएगा और किसानों को जल्द ही राहत राशि भेजी जाएगी।
किसानों ने पर्याप्त बिजली आपूर्ति और कर्ज माफ करने के साथ जाखलौन रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। सभा को एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे और सुरेश प्रकाश कौंते ने संबोधित किया। इस मौके पर हरीराम निरंजन, रघुवीर शरण तिवारी, धर्मेंद्र पाठक, गजेंद्र सिंह, इंदर सिंह, जगदीश लोधी, डा. जगदीश चौहान, बब्बूराजा बुंदेला उपस्थित रहे।