फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wife was set on fire for not making fish, parents created ruckus on her death

Lalitpur News: मछली न बनाने पर पत्नी को लगा दी थी आग, मौत पर मायकेवालों ने किया हंगामा

Sat, 03 Jun 2023 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Wife was set on fire for not making fish, parents created ruckus on her death
पुलिस के समझाने पर माने, ससुराल पक्ष पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की कर रहे थे मांग
विज्ञापन

25 मई की रात झगड़े के बाद मिट्टी का तेल डालकर जला दिया था, ग्वालियर में चल रहा था इलाज
संवाद न्यूूूूज एजेंसी
मड़ावरा। घर में मछली न बनाने पर पति द्वारा मिट्टी का तेल डालकर जलाई गई महिला ने इलाज के दौरान ग्वालियर में दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए महिला के मायके वालों ने बृहस्पतिवार की रात अंतिम संस्कार के दौरान हंगामा किया। वह पति सहित अन्य ससुराल वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने पर अड़े थे। बाद में पुलिस के आश्वासन पर किसी तरह शांत हुए, इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार कराया गया।
थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम रनगांव निवासी विद्या उर्फ जशोदा (28) पर 25 मई की रात उसके पति राम सिंह ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। इससे विद्या गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। यहां बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर बृहस्पतिवार की रात को ग्राम रनगांव पहुंचे।
विज्ञापन

रात में ही विद्या के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान मायके पक्ष के 24-25 लोग रनगांव पहुंचे और पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। अपनी मांग पर अड़े मायके वाले अंतिम संस्कार भी नहीं होने दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार का विरोध और हंगामे की सूचना मिलने पर मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे मृतका के मायके पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जा सका। उधर, घटना के बाद पुलिस ने विद्या के पिता राम सिंह निवासी ग्राम कुम्हैड़ी की तहरीर पर आरोपी पति राम सिंह के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

एफआईआर की कॉपी की मांग कर थाने पहुंचे मायके पक्ष
अंतिम संस्कार होने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग मड़ावरा थाने के गेट पर एकत्र हो गए और ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कर एफआईआर की कॉपी की मांग करने लगे। इस पर थाना मड़ावरा के प्रभारी निरीक्षक ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पंचनामा आदि मिलने के बाद धारा तरमीम कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मायके पक्ष के लोगों की नाराजगी कम हुई और वह लोग गांव लौट गए।


अंतिम संस्कार के दौरान मृतका के मायके पक्ष के लोग वहां पहुंच गए थे और हंगामा काटते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
धमेंद्र सिंह, थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed