फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wife hanged herself after dispute with husband

पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 17 Jun 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Wife hanged herself after dispute with husband
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव रजवारा में मायके में एक महिला ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पति मायके में जाकर उसके साथ मारपीट कर उसकी बेटी को साथ ले गया। जिससे नाराज होकर उसने पुलिस को फोन करके फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला घुसयाना निवासी राजकुमारी (22) पत्नी मोहित रैकवार का पति आए दिन उसे परेशान करता रहता था। जिसके चलते एक माह पहले उसकी मां गांव रजवारा निवासी भूरी उसे तीन वर्षीय बेटी सहित मायके ले गई। बुधवार शाम को राजकुमारी के मायके उसका पति मोहित पहुंच गया और रात में उसने मछली बनवाने को कहा। जिस पर राजकुमारी की मां ने पड़ोस से मंगाकर उसे मछली भी खिलाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मोहित ने पत्नी राजकुमारी से अपने साथ घर चलने को कहा तो राजकुमारी ने ससुराल जाने से इंकार करते हुए कहा कि जब उसके पिता जेल से निकलकर आएंगे। उसके बाद ही वह ससुराल जाएगी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मृतका की मां भूरी का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट कर तीन वर्ष की बेटी को अपने साथ लेकर जाने लगा। जिस पर राजकुमारी ने डायल 112 पुलिस को फोन करके घटना बताई और मकान के अंदर जाकर साड़ी से फांसी के फंदे पर लटक गई। मौका पाकर उसका पति बेटी को लेकर वहां से चला गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान के अंदर कमरा बंद था। जिस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को फांसी के फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की एक ही बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed