फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wife attampt murder, five booked

पत्नी को जलाने में पति पर जान से मारने के प्रयास व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Aug 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
wife attampt murder, five booked
rape.jpg - फोटो : rape.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गोविंदनगर में मायके में रह रही पत्नी के घर जाकर उसे पेट्रोल डालकर आग लगाने और जान से मारने के प्रयास में कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में मायकेवालों के चिल्लाने पर मामा ने दरवाजा तोड़कर जल रही भांजी को बचाया। इसमें पति-पत्नी दोनों की हालत गंभीर है, मामा भी झुलस गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी सोबरन सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री कीर्ति की शादी सवा वर्ष पहले मोहल्ला नेहरू नगर निवासी दीपक राजपूत पुत्र लाल सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए लड़के के पिता लाल सिंह, उसकी मां, भाभी एवं उसका बड़ा भाई मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते थे। जिससे परेशान होकर बेटी मायके में आकर रह रही थी। बृहस्पतिवार की देर शाम को दामाद दीपक राजपूत उसके घर आया और कहने लगा कि उसे कीर्ति से अकेले में कमरे में बात करनी है। यह कहकर वह उसकी बेटी को कमरे में ले गया और अंदर से कमरा बंद कर लिया।
विज्ञापन

दमाद साथ में एक थैला लिए था, जिसमें पेट्रोल से भरी बोतल थी। आरोप यह भी है कि वह कमरा बंद करने के बाद उसकी बेटी से मारपीट करने लगा और उसे जान से मारने की बात कहते हुए बेटी के ऊपर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी। जिस पर वह लोग (मायके वाले) बाहर से चिल्लाने लगे कि बेटी को मत जलाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग और पास में ही रहने वाला उसका साला पूरन भी वहां आ गया और दरवाजे तोड़कर उसे बचाने के लिए कमरे में अंदर गया और बड़ी मुश्किल में दमाद से बेटी को छुड़ाया। बेटी को बचाने में साला पूरन भी झुलस गया। उसकी बेटी बुरी तरह जल गई है। कोतवाली पुलिस ने मामले में पति दीपक के खिलाफ जान से मारने के प्रयास एवं पति समेत पांचों ससुरालियों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पति-पत्नी की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी और वहां से ग्वालियर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed