फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   While trying to avoid a pothole on the highway, the car went out of control and overturned, woman injured

Lalitpur News: हाईवे पर गड्ढे को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलटी, महिला घायल

Thu, 24 Jul 2025 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
While trying to avoid a pothole on the highway, the car went out of control and overturned, woman injured
- दवा कराकर पति संग वापस लौटते समय ग्राम रोंडा के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे पर स्थित गड्ढे को बचाने के प्रयास में बुधवार की दोपहर को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खदान में जाकर पलट गई। जिससे कार में सवार कस्बा बार के मजरा टूडासर निवासी शीलबाई घायल हो गईं। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। महिला इलाज कराकर अपने पति देवसिंह यादव कोटेदार के साथ घर लौट रही थी।

थाना बार अंतर्गत कस्बा बार के मजरा टूडासर निवासी देवसिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए कार से ललितपुर आया था। इलाज कराकर वह दोपहर को वापस घर लौट रहा था। कार को वह चला रहा था और पत्नी बैठी थी। अभी उनकी कार झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम रोंडा के पास पहुंची थी कि हाईवे पर जगह-जगह मौजूद गड्ढाें में से एक गड्ढा सामने आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे से नीचे खदान में जाकर पलट गई। हादसा देख आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और खदान में पानी और कीचड़ के बीच पलटी कार में फंसे दोनों पति-पत्नी को बाहर निकाला। घटना में देवसिंह की पत्नी शीलबाई घायल हो गई। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed