{"_id":"6771952b929e9b462407352c","slug":"while-taking-his-wife-in-the-train-his-foot-slipped-he-lost-his-life-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-126659-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पत्नी को ट्रेन में बैठाने के दौरान फिसला पैर, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पत्नी को ट्रेन में बैठाने के दौरान फिसला पैर, गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह पत्नी को ट्रेन में बैठा रहे थे कि फिसलकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है।
मोहल्ला नईबस्ती निवासी किशोर कुमार खूबानी (60) रविवार सुबह अपनी पत्नी को भोपाल जाने वाली ट्रेन में बैठाने रेलवे स्टेशन गए थे। प्लेटफार्म नंबर दो पर दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन आकर रुकी तो किशोर पत्नी को उसमें बैठाने लगे। इस बीच ट्रेन चल दी और किशोर फिसल गए। प्लेटफार्म पर लोगों में चीख पुकार मच गई। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। वह मोबाइल की दुकान चलाते थे।