फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Wheat crop came in contact with high tension wire, burnt to ashes

Lalitpur News: हाईटेंशन तार के संपर्क में आई गेहूं की फसल, जलकर राख

Sun, 30 Mar 2025 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop came in contact with high tension wire, burnt to ashes
संवाद न्यूज एजेंसी बिरधा (ललितपुर)। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदी गेहूं की फसल झूल रहे हाईटेंशन तार के नीचे से गुजरते समय आग से जलकर राख हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जल गई। चालक झुलस गया।
विज्ञापन

तहसील पाली अंतर्गत ग्राम पठारी निवासी सुखसाहब सिंह शनिवार सुबह 10 बजे अपने खेत से कटी गेहूं की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर खलिहान ले जा रहा था। गांव के पास बनी पुलिया पर लटक रहा हाईटेंशन तार ट्राली में लदी गेहूं की फसल के संपर्क में आ गया। इससे उठी चिंगारी से ट्रॉली में लदी फसल में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से चालक सुखसाहब झुलस गया। गांव के लोगों ने किसी प्रकार ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग किया और फसल पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, पूरी फसल जल गई। सुखसाहब को बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed