{"_id":"661c53cc79b0d51dc50e15b4","slug":"weak-children-will-be-identified-and-made-proficient-in-the-subject-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-113272-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विषय में कमजोर बच्चों को चिह्नित कर किया जाएगा दक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विषय में कमजोर बच्चों को चिह्नित कर किया जाएगा दक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में दस फीसदी तक छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर है। शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों के घर जाकर अभिभावकों से बातचीत करेंगे। विषय में कमजोर बच्चों को चिह्नित कर उपचारात्मक कक्षाएं चलाई जाएंगी।
यहां 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों में एक अप्रैल से नवीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है। बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान चल रहा है। बच्चे रैली निकालकर लोगों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षक भी अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ बच्चों के शैक्षिक स्तर को परखकर उनका आकलन किया जाएगा। जरूरी दक्षता नहीं मिलने पर उनके लिए उपचारात्मक कक्षाएं चलाई जाएंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि इसके लिए प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश दे दिए गए हैं।