फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Waterlogging on the roof of Block-C at the court complex; lawyers distressed due to the lack of a solution.

Lalitpur News: कचहरी के ब्लॉक-सी की छत पर जलभराव, समाधान नहीं होने से अधिवक्ता परेशान

Thu, 23 Jul 2026 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the roof of Block-C at the court complex; lawyers distressed due to the lack of a solution.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कचहरी परिसर स्थित ब्लॉक-सी की छत पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात के दौरान लगातार जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। छत पर जमा पानी के कारण भवन में सीलन बढ़ रही है, जिससे अधिवक्ताओं के चैंबरों में रखी महत्वपूर्ण केस फाइलें, विधिक पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज क्षतिग्रस्त होने का खतरा हो गया है। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि ब्लॉक-सी की छत पर जल निकासी की उचित व्यवस्था शीघ्र कराई जाए, ताकि भवन को नुकसान से बचाया जा सके और अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण फाइलें और पुस्तकें सुरक्षित रह सकें। इस मौके पर अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान, आनंद चतुर्वेदी, बृजेंद्र सिंह चौहान, शेर सिंह यादव, बलराम कुशवाहा, आकाश, विकास आदि ने ब्लॉक सी की छत पर जल निकासी का उचित समाधान कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed