ललितपुर। शहर में आए दिन बाधित रहने वाली पेयजल आपूर्ति और जलापूर्ति में गंदा पानी आने की समस्या खत्म करने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि पेयजल आपूर्ति बाधित बनी रहती है। हैंडपंप खराब पड़े हैं। ऐसे में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जगह-जगह लीकेज होने से जलापूर्ति होने पर भी पानी पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है। पानी मिलने पर भी गंदा आ रहा है। मोहल्ला विष्णुपुरा और पठापुरा में पाइप लाइन खराब पड़ी है। पूर्व में गोविंद नगर में बनी टंकी से पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन कर्मचारी इसको पूरी नहीं भरते हैं। मोहल्ला पटेल नगर से लेकर नेहरू नगर तक जगह-जगह पाइप लाइन खराब है। पटेल नगर से नेहरू महाविद्यालय तक दो जगह लीकेज है। मांग की गई कि नगरवासियों को पानी की समस्या से निजात दिलाई जाए। ज्ञापन पर नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, उवेश खान, मु आसिफ, खुशीलाल, असलम मंसूरी, इमरान, देेशपत कुशवाहा, पवन कुुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।