फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water supply from tank after nine months, water filled in front of houses due to pipe burst

Lalitpur News: नौ माह बाद टंकी से हुई जलापूर्ति, पाइप फटने से घरों के आगे भरा पानी

Sun, 26 Nov 2023 11:08 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Water supply from tank after nine months, water filled in front of houses due to pipe burst
बिजरौठा-तालबेहट। विकास खंड की बड़ी ग्राम पंचायत बिजरौठा में बनी पानी की टंकी से करीब नौ माह बाद पेयजल सप्लाई की गई। लाइन में पानी जाते ही बौलारी गांव में दो जगह पाइप लाइन के फट गई जिससे पानी लोगों के घरों के आगे भर गया जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को सांसद अनुराग शर्मा के आने की जानकारी होने पर विभागीय अफसरों ने पानी की सप्लाई शुरू करा दी।
विज्ञापन

बताते चले कि बिजरौठा, गुलेंदा, लालौन, रारा आदि गांवों के लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए शासन ने करोड़ों रुपये खर्च करके बिजरौठा में एक पानी की टंकी बनाई और गांव गांव में इसकी पाइप लाइनों का जाल बिछाया। इसके बावजूद बिजरौठा, मगन पठा, दिगारा, बौलारी आदि मजरों के लोगों को पानी की एक बूंद नसीब न हो सकी। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों और सांसद अनुराग शर्मा को अवगत कराया लेकिन उन्हें हर बार अश्वासन मिला लेकिन पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों में रोष पनप रहा था उनका कहना था कि सोमवार को गांव आ रहे सांसद से पानी को लेकर दो टूक सवाल किया जाएगा। इसी बीच रविवार को जल निगम के कर्मचारी टंकी पर पहुंचे और तकनीकी खामियों को सुधारकर टंकी से पानी की आपूर्ति जैसे ही शुरू की कि कुछ देर बाद गांव बौलारी में ही दो जगह से पाइप लाइन फट गई जिससे सड़क पर मकानों के सामने पानी ही पानी हो गया। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन और टंकी की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण विभागीय टंकी को न तो पूरा भरते है और न ही पाइप लाइन से पानी की निकासी पूरी क्षमता से करते है। उन्होंने पूरे काम की गुणवत्ता की जांच कराने की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन


जनता पिछले आठ नौ महीनों से पानी के लिए परेशान है। पानी की आपूर्ति होने पर पाइप लाइन जवाब दे रही है। इससे कार्य की गुणवत्ता का पता लगाया जा सकता है। - खुमान साहू
विज्ञापन
विज्ञापन


- सड़क पर पानी बहने से घरों के अंदर कीचड़ हो रहा है। इस संबंध में विभागीय कर्मचारियों को अवगत कराया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। - महेंद्र रजक

तालबेहट में भी रविवार को रही पेयजल आपूर्ति ठप
तालबेहट। रविवार को माताटीला फिल्टर पर रात में लगे ट्रांसफार्मर में एक फेस न आने से वहां लगी मोटर के काम न करने से रविवार को नगर की जनता को एक बूंद पानी नहीं मिल सका। इसके चलते लोगों को हैंडपंप और कुओं का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed