फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water problems in talbehat station

रेलवे स्टेशन पर नहीं है पीने के पानी की व्यवस्था

Mon, 18 Feb 2019 01:25 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 18 Feb 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
water problems in talbehat station
watter problems - फोटो : demo
रेल अधिकारियों की उपेक्षित नीति और यहां तैनात कर्मचारियों की लचरता के चलते नगर के रेलवे स्टेशन पर आज भी बुनियादी सुविधाओं का काफी अभाव है। इस समय स्टेशन पर सवारियों को पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है।  नगर और क्षेत्र की जनता को रेल सुविधा मुहैया कराने के लिए पिछली सरकार में उत्कल और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के साथ साथ झांसी टीकमगढ़ पैसेंजर ट्रेन का जनता को लाभ मिला था। जनता को इस सरकार में पंजाब मेल सहित एक अन्य ट्रेन के स्टापेज की सुविधा मिलने का भरोसा था, परंतु रेल विभाग के अधिकारियों की उपेक्षित नीति और जन प्रतिनिधियों की लचर कार्यप्रणाली के चलते जनता को इस बार किसी भी ट्रेन का स्टोपेंज मिलना तो दूर बुनियादी सुविधाओं तक का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। पहले स्टेशन के समस्त प्लेट फार्मों पर यात्रियों को पीने के पानी की उचित व्यवस्था थी। नल भी 24 घंटे आते थे। कुछ वर्षों से यहां प्लेट फार्म क्रमांक 1 पर आगे की ओर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। आए दिन मोटर खराब रहती है। इसके अलावा सभी प्लेट फार्मों पर साफ सफाई तथा यात्री सेट का अभाव है। जिससे आधे यात्रियों को खुले में ही ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो रात में ट्रेन के आगे रुकने पर यात्रियों को उतरने में काफी परेशानी होती है । इसके अलावा पटरियों के आसपास पड़ी गिट्टी पर गिर जाते है। ट्रेन से प्रति दिन सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार रेल विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, परन्तु किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed