फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water problem is not solve in siddhanpura localty

सिद्धनपुरा में नहीं हो सका पानी की समस्या का समाधान

Mon, 03 Aug 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Water problem is not solve in siddhanpura localty
हैंड़पंप से पानी भरने को लगी लोगों की भीड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में जलापूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। सभासद का आरोप है कि न तो खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जा रही है और न पाइप लाइन आपूर्ति में सुधार। समस्या इतनी गंभीर है कि उन्हें स्वयं हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है। इसके बाद भी वार्ड की समस्या देखने के लिए कोई नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मोहल्ले में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसमें वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा भी शामिल है। यहां के सभासद से पाइप लाइन की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखकर 25 खराब हैंडपंपों की सूची जल संस्थान के अधिकारियों को सौंपी थी। इनमें से आधे हैंडपंपों की मरम्मत हो सकी है। वार्ड में अभी भी कई हैंडपंप खराब बने हुए हैं। वहीं, पाइप लाइन की आपूर्ति में भी सुधार नहीं हो रहा है। इस समस्या से सभासद रामवती भी नहीं बच पाई हैं, उन्हें भी हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है। इससे वार्ड में गहरा रहे पेयजल संकट का अंदाजा लगाया जा सकता है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि जल संस्थान के अधिकारी वार्ड की हकीकत देखने के लिए नहीं आते हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

घर के पास लगा हैंडपंप करीब एक साल से खराब पड़ा है। जल संस्थान ने अभी तक इसकी मरम्मत की सुध नहीं ली है। इससे पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। - केहर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्दनपुरा वार्ड नेहरू नगर से सटा हुआ है और दोनों ही वार्डों में पानी की समस्या है। कई गलियों में पाइप लाइन का पानी नहीं पहुंचता है। खराब हैंडपंपों की मरम्मत समय से नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ रही है। - कपिल
अधिकारी भले ही मोहल्ले में सुचारू आपूर्ति का दावा करते हों, लेकिन सच्चाई यह है कि उनके यहां एक साल से नल में पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। किसी तरह हैंडपंप से पानी भरकर घर की आवश्यकता पूरी करते हैं। - तारा देवी
घर के आसपास कोई हैंडपंप नहीं लगा है। नल से भी पानी की आपूर्ति नहीं होती है। एक साल पहले टैंकर आता था जो इस साल नहीं आया है। इससे पूरी गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझते रहे। - प्रतिभा
वार्ड में ट्यूवबेल से जलापूर्ति की जाती है, लेकिन समूचे वार्ड में पानी नहीं पहुंचता है। कई गलियों में जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है। बारिश के मौसम में भी समस्या से राहत नहीं मिल पाई है। - रवि यादव

जब घर पर पानी उपलब्ध नहीं होगा तो घर से बाहर निकलकर पानी भरेंगे ही। पेयजल समस्या के कारण कोरोना से भी बचाव नहीं कर पा रहे हैं। - रूपरानी
सभासद द्वारा खराब हैंडपंपों की सूची दी गई थी, जिसमें से काफी हैंडपंपों की मरम्मत कराई गई है। यदि अभी भी हैंडपंप खराब हैं तो उनकी मरम्मत कराई जाएगी। - संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed