फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water gathering at karmabai nager

कर्माबाई नगर की गलियां व प्लॉट हुए पानी से लबालब

Sat, 22 Aug 2020 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
water gathering at karmabai nager
कर्माबाई नगर की गलियों में हुआ जलभराव - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर 23 रावतयाना प्रथम को जलभराव की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। कई मोहल्लों की गलियां एवं प्लाट पानी से लबालब हैं। इसके बाद भी पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हो रही है। ऐसा ही कुछ हाल कर्माबाई नगर का है। यहां बारिश के समय गलियों में घुटनों तक पानी भर जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

रावतयाना प्रथम वार्ड में बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पिछले कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, इसके बाद भी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं ढूंढा जा सका है। इसमें सबसे विकट स्थिति शिवनगर एवं कर्माबाई नगर की है। शिवनगर का कच्चा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। कर्माबाई नगर का भी हाल बेहाल है, कई गलियों में बारिश का पानी सड़क पर भर रहा है। खाली प्लॉटों में बारिश का पानी जमा हो रहा है, जिससे कई प्लॉटों में जलकुंभी उग आई है। इससे मच्छर भी स्थानीय लोगों को सताने लगे हैं। उधर, एआरटीओ आफिस रोड हरदीला में नहर का पानी ओवरफ्लो होकर दाल मिल में घुस रहा है।
विज्ञापन

जब बारिश होती है तो नालियों का पानी उफनाकर सड़क पर आ जाता है। तेज बारिश में गली पानी से लबालब हो जाती है। कई बार घुटनों तक पानी हो जाता है, जिससे घर में पानी घुसने का खतरा बढ़ जाता है। - सखी
विज्ञापन
विज्ञापन

जल भराव की समस्या का निदान नहीं हो रहा है। इससे पूरे मोहल्लेवासी परेशान हैं। कई लोगों को घर से निकलने की समस्या बनी हुई है। इसके बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। -राधा
बारिश के समय जलभराव होने से कई लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। घर से बाहर निकलते हैं, तो बारिश का पानी भर नजर आता है और घर के अंदर मच्छर परेशान करते हैं। -सूरजबाई
गोविंद सागर बांध की नहर का पानी ओवर फ्लो होकर मोहल्ला हरदीला स्थित दाल मिल में घुस गया है। इससे दाल मिल में रखी मटर को नुकसान पहुंचा है। सुरेंद्र कुमार जैन, संचालक, मेसर्स श्री जी ट्रेडर्स

जल भराव की समस्या संज्ञान में आई है। इसकी वास्तविक स्थिति जानने के लिए मौके का निरीक्षण कराकर कार्रवाई की जाएगी। - रमेश चंद्र, अपर उप जिलाधिकारी/ अधिशासी अधिकारी नपा

रावतयाना के कर्माबाई नगर की गलियों में भरा पानी

रावतयाना के कर्माबाई नगर की गलियों में भरा पानी- फोटो : LALITPUR

रावतयाना वार्ड गली में हुआ जलभराव

रावतयाना वार्ड गली में हुआ जलभराव- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed