{"_id":"5f1735138ebc3e637916af91","slug":"water-gathered-on-roads-because-of-no-drainage-lalitpur-news-jhs172074077","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के अभाव में सड़क पर भर रहा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली के अभाव में सड़क पर भर रहा बारिश का पानी
विज्ञापन
चंडी मंदिर के पास बिना नाली के बनी सड़क
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा मनमाने तरीके से कार्य कराए गए हैं, जो अब स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल वार्ड नंबर पंद्रह चंडी माता मंदिर के पास ज्ञानस्थली स्कूल वाली गली का है। यहां सीसी सड़क निर्मित होने के बाद भी नालियों का निर्माण नहीं कराया है। इससे बारिश का पानी सड़क पर भर रहा है।
नगर पालिका परिषद द्वारा सीसी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान कुछ ऐसे भी निर्माण हो रहे हैं, जिनमें मनमानी उजागर हो रही है। इस वजह से कई गलियों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसका ताजा उदाहरण वार्ड नंबर पंद्रह चंडी माता मंदिर के पास ज्ञानस्थली स्कूल वाली गली का है। इस गली में सीसी निर्माण किया गया है, लेकिन पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे बारिश होते ही जलभराव होता है।
----
हल्की बारिश में ही गली में जलभराव हो जाता है। इससे गली में निकलना मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर बच्चे बारिश के भरे पानी में गिर जाते हैं।
- नितिन
--------
यदि सड़क के साथ नाली का निर्माण करा दिया जाता तो शायद स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ता।
- पवन तिवारी
---
सड़क के साथ नाली का निर्माण नहीं कराना गंभीर लापरवाही है। नगर पालिका परिषद को चाहिए कि वे पहले घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था बनाएं, इसके बाद ही सड़क का निर्माण किया जाए। नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
- पवन राजा परमार
----
मौके की स्थिति निरीक्षण कराया जाएगा। इसके उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- रजनी साहू
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद

चंडी मंदिर के पास बिना नाली के बनी सड़क पर हुआ जलभराव- फोटो : LALITPUR