फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water filled in houses due to overflowing of rivers and drains in the city

Lalitpur News: शहर में नदी-नाले उफनाने से घरों में भरा पानी

Mon, 14 Jul 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Water filled in houses due to overflowing of rivers and drains in the city
ललितपुर। शहर के बीच से निकली शहजाद नदी और ब्याना नाला उफनाने से गलियों और घरों में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी नुकसान हुआ। इलाइट चौराहे के आगे मुख्य सड़क व कॉलोनियों में कई फीट तक पानी भर गया। लोग घरों में कैद रहे। वहीं, मुख्य बाजार नझाई में भी सड़कों पर जलभराव हो गया। बाजार आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन


शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते शहर के बीच से निकली शहजाद नदी और ब्याना नाला उफान पर आ गए। गोविंद सागर बांध के गेट शनिवार की रात में खुल गए, जिसकी वजह से शहजाद नदी का पानी नदीपुरा क्षेत्र में दोनों किनारे पर गलियों में भर गया। यह पानी घरों तक पहुंच गया। पानी बढ़ता देख लोगों ने अपने घरों में रखा सामान सुरक्षित ऊंचाई वाले स्थानों पर रखना शुरू कर दिया, लेकिन कई मकान नदी के किनारे काफी पास में बने होने के कारण कई घरों में पानी भरने से सामान तक खराब हो गया। लोगों ने घरों में रखे सामान को बाहर गलियों में दूसरों के चबूतरों पर रखकर सुरक्षित किया।
विज्ञापन

वहीं, बयाना नाला उफनाने पर मोहल्ला घुसयाना और नई तहसील के पीछे एवं पिसनारी में घरों में पानी भर गया। इससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मोहल्ला घुसयाना में शनिवार रात से ही बयाना नाले में पानी बढ़ गया, जिससे यहां की कई गलियों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। कई घरों की स्थिति काफी खराब रही। नाला उतरने के बाद घरों व गलियों में कीचड़ जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कई कॉलोनियों में भरा पानी
शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते इलाइट चौराहा के आगे सड़कों पर पानी जमा हो गया। राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से इलाइट चौराहा से झांसी रोड पर एक पुलिया के किनारे सड़क धंस गई। वहीं, इलाइट से मंडी रोड स्थित पीतांबरा कॉलोनी में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। जबकि, उससे आगे एलआईसी ऑफिस के पीछे कॉलोनी में भी सड़कें नालों में तब्दील हो गईं और कई जगह दो फीट से अधिक पानी जमा हो गया। ऑफिसर्स कॉलोनी में भी तीन फीट से अधिक पानी जमा हो गया और पूरी कॉलोनी जलमग्न हो गई। कॉलोनी के पोर्च तक पानी भरने से महिलाएं और बच्चे अपने कमरों में कैद होकर रह गए।

-----------
नझाई बाजार में लुप्त हुईं सड़कें : भारी बारिश से शहर के मुख्य बाजार नझाई में सड़कों पर पानी जमा हो गया और यहां नालों की तरह पानी बहता रहा। सड़क न दिखने से बाजार आने-जाने जाने वालों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article