फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis, moter syfan failed

जल संस्थान का साथ नहीं दे रही मशीनरी, परेशान हो रही जनता

Fri, 02 Apr 2021 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
water crisis, moter syfan failed
पेयजल समस्या: नेहरू नगर में साइकिल पर कुप्पा बांधकर पानी भरने जाता बच्चा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। गर्मी शुरू होते ही जलसंस्थान की मशीनरी दगा देने लगी है। इसका खामियाजा क्षेत्रीय जनता को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है। साइफन फेल होने के बाद अब पंप की बियरिंग खराब हो गई है, इससे शहर की जलापूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। बृहस्पतिवार को भी विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की समस्या रही।
विज्ञापन

होली पर लोअर जोन का साइफन फेल हो गया था, जिससे शहर की जलापूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। क्षेत्रवासी एक- दो दिन में आपूर्ति सामान्य होने की आशा लगाए बैठे थे कि बीती रात नेहरू नगर के एक पंप की अचानक बियरिंग खराब हो गई। इस वजह से टंकी पूरी क्षमता के साथ नहीं भर पाई। नेहरू नगर में दो पंप से जलापूर्ति की जाती है। एक पंप खराब होने से केवल एक पंप से ही आपूर्ति की जा सकी। इससे वंशीधाम कॉलोनी के पास के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। मोहल्लेवासी साइकिल पर कुप्पा बांधकर पानी भरते रहे। बृहस्पतिवार को नेहरू नगर में सुबह पंद्रह - बीस मिनट की आपूर्ति हो पाई।
विज्ञापन

उधर, लोअर जोन के मोहल्ला चौबयाना, मऊठाना, श्रद्धानंदपुरा, महावीरपुरा, सरदारपुरा, पठापुरा में भी पेयजल आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है। यहां भी लोगों को पीने का पानी ही नसीब हो पा रहा है। अन्य खर्च के लिए हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पानी की आपूर्ति का कोई समय निर्धारित नहीं है। मनचाहे तरीके से जलापूर्ति की जा रही है। दस - पंद्रह मिनट की आपूर्ति में पीने का ही पानी मिल पा रहा है। नहाने और कपड़े धोने के लिए पानी की परेशानी बनी ही रहती है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। - ऊदल
----
पंद्रह दिन पहले नल का कनेक्शन लिया था, लेकिन उसमें पानी नहीं आया तो कनेक्शन बंद करा दिया है। घर के बगल में लगा हैंडपंप भी खराब हो गया है। इस कारण पीने के पानी की समस्या हो गई है। - शफी खान

----
साइफन फेल होने के बाद जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद थी, लेकिन नेहरू नगर में एक पंप की बियरिंग खराब हो गई। इससे पानी की कम आपूर्ति हुई। अब सिस्टम ठीक हो गया है, शुक्रवार को आपूर्ति सामान्य रहने की उम्मीद है।
- संजय निरंजन
अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

नेहरू नगर में आपूर्ति के इंतजार में रखे प्लास्टिक के कुप्पे

नेहरू नगर में आपूर्ति के इंतजार में रखे प्लास्टिक के कुप्पे- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed