{"_id":"5ef23c558ebc3e42ed43d565","slug":"water-crisis-in-palika-s-presidant-ward-lalitpur-news-jhs16978968","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष के वार्ड में ही दूर नहीं हो पा रही पेयजल की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष के वार्ड में ही दूर नहीं हो पा रही पेयजल की किल्लत
विज्ञापन
टैंकर से पानी भरते मोहल्ले वासी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के वार्ड नेहरू नगर में ही पेयजल की जबरदस्त किल्लत उत्पन्न हो गई है। बीते दिवस पालिकाध्यक्ष ने जिले के प्रभारी मंत्री से इसकी शिकायत की। इसके बाद भी जलसंस्थान जलापूर्ति सुचारु नहीं कर सका है। मंगलवार को मोटर की बियरिंग खराब हो गई, इससे वार्ड में जलापूर्ति नहीं हो सकी।
जिस समय नेहरू नगर पाइप पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ तो सिविल लाइन और नेहरू नगर के निवासियों के चेहरे खिल उठे। लेकिन, जैसे ही गर्मी के सीजन की शुुरुआत हुई, वैसे ही जल संस्थान की जलापूर्ति लड़खड़ाने लगी। वर्तमान में हालात बदल नहीं सके हैं। इस बिगड़ी व्यवस्था में नगर पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने वार्ड के लोगों की प्यास बुझानी की कोशिश की। उन्होंने निजी संसाधनों से 23 स्थानों पर नल के स्टैंड पोस्ट लगवाकर बोरिंग से पानी की आपूर्ति की।
इससे वार्ड के कुछ लोगों को पेयजल से राहत मिली, लेकिन अधिकांश वार्ड आज भी जल संस्थान की आपूर्ति पर निर्भर है। यहां की आपूर्ति किसी न किसी कारण से आए दिन बाधित हो जाती है। मंगलवार को ऐसा ही हुआ। मोटर की बियरिंग खराब होने से नेहरू नगर में जलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। इसके अलावा लोगों को टैंकर से पानी लेने में भी परेशानी आई। टैंकर पर पानी भरने वालों की भीड़ देखते ही बन रही थी। इसके अलावा मोहल्ला सिद्दनपुरा, जुगपुरा व गोविंद नगर में भी पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसका निदान नहीं किया जा रहा है। रामलीला मैदान के आसपास व ग्रीन वैली स्कूल के पास पेयजल की समस्या है।
विज्ञापन
नेहरू नगर टंकी की मोटर में खराबी आ गई थी, जिस कारण पानी की आपूर्ति बाधित हुई। आपूर्ति को सुचारु बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- राहुल सिंह, अवर अभियंता
जल संस्थान
----
जल संस्थान की पेयजल व्यवस्था ध्वस्त है। जिले के प्रभारी मंत्री से इसकी शिकायत की है। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
- रजनी साहू
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद

हैंडपंप से पानी भरने को लगी लोगों की भीड़- फोटो : LALITPUR