फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water crisis in civil line

सिविल लाइन में भारी जल संकट

Fri, 12 May 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Water crisis in civil line
water, lalitpur - फोटो : demo
तालबेहट (ललितपुर)। सिविल लाइन में पांचवें दिन भी जलापूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी जलसंकट का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को गुस्साए लोगों ने एसडीएम से पत्र देकर शिकायत की तो उन्होंने कार्रवाई और समस्या हल करने का भरोसा दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखने की बात कही है। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने इसे गंभीर समस्या बताते हुए जलसंस्थान के अधिकारियों को शीघ्र जलापूर्ति चालू कराने को कहा है।
विज्ञापन


सिविल लाइन इलाके में जल संस्थान की पाइपलाइन चोक होने के कारण पिछले चार दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है। हैंडपंप न होने से पेयजल संकट और गहरा गया है। पांचवें दिन बृहस्पतिवार को भी हालात नहीं सुधरे। गुस्साए लोग सुबह जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। लेकिन वहां कोई भी अधिकारी नहीं मिला। सूत्रों से पता चला कि अवर अभियंता आए थे और बाद में जिला मुख्यालय चले गए। इस पर लोगों ने जल संस्थान के अधिकारी को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। क्षेत्र के राजेन्द्र गोस्वामी, अन्नू चौबे, अमित बुंदेला, महेन्द्र राजपूत, मोनू पस्तोर, मनोज संज्ञा, रामगोपाल झा, लक्ष्मी नारायण आदि ने बताया कि पांचवें दिन भी पानी नहीं आने से दिनचर्या बिगड़ गई है।
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। टैंकर मंगाकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि जल संस्थान की पाइपलाइन चोक होने से जलापूर्ति ठप है। कोई भी अधिकारी न तो बात कर रहा है और न ही समस्या सुधरवाने का प्रयास किया जा रहा है। फोन भी नहीं उठाया जा रहा है। मुहल्ले के लोग एकजुट होकर उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित के पास पहुंचे और ज्ञापन देकर पेयजल समस्या की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जल संस्थान के अवर अभियंता संघ भूषण ने बताया कि पहले मोटर जलने और बाद में लाइन चोक होने के कारण जलापूर्ति बाधित है। इसे दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी लगा दिया है। परेशानी जल्द दूर कर दी जाएगी।

 
डीएम का पत्र लिखेंगे एसडीएम
सिविल लाइन इलाके में जलापूर्ति बाधित होने का मामला सामने आया है। लोगों ने पत्र देकर जल संस्थान के अधिकारियों की शिकायत की है। समस्या को शीघ्र हल किया जाएगा। इस बारे में जिलाधिकारी को भी पत्र लिखेंगे।

- महेश प्रसाद दीक्षित, उपजिलाधिकारी

 
कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं शिकायत: जिलाधिकारी
पेयजल संकट के निदान के लिए जिला मुख्यालय पर विकास भवन में कंट्रोल रूम बना है। वहां जनता अपनी समस्या दर्ज करा करा सकती है। उनके यदि लोगों ने कंट्रोल रूम में यह समस्या बताई होती तो अभी तक उसकी हल हो गई होती। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी            

समस्या को शीध्र होगा निदान
जनता को पांच दिन से पानी न मिलना बड़ी बात है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों से बात की जाएगी। हर हाल में कल ही उनकी समस्या दूर कराई जाएगी।
- मनोहर लाल पंथ, श्रम योजन मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed