फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis in bhuchera village

सात दिन से ठप पड़ी है भुचेरा गांव की जलापूर्ति

Fri, 02 Apr 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
water crisis in bhuchera village
water.jpeg - फोटो : water.jpeg
भुचेरा / तालबेहट। गर्मी की दस्तक के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। भुचेरा में पानी की टंकी होने के बावजूद ग्रामीणों को एक सप्ताह से पानी नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर गांव के कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। मजबूरी में जनता को काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए तहसील मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भुचेरा में करीब चार वर्ष पहले पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। इसकी देखरेख ग्राम पंचायत द्वारा की जाती है। इस टंकी से गांव से लगभग दो सौ परिवारों को पानी मुहैया कराया जाता है। इस टंकी के बाल्व सात दिन से खराब हैं। इससे एक सप्ताह से पूरे गांव में पानी की आपूर्ति ठप है। इसके चलते ग्रामीणों को कुओं एवं हैंडपंपों पर आश्रित रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि टंकी से पानी की आपूर्ति सुचारु कराने के लिए कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने उनकी समस्या पर ध्यान देना तक उचित नहीं समझा। इस कारण ग्रामीण महिलाओं को काफी दूर से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed