फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis getting worse in 16 village

जिले के सोलह ग्रामों में गहरा रहा पेयजल संकट

Thu, 08 Jul 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
water crisis getting worse in 16 village
ललितपुर। जिले के 16 ग्रामों में पेयजल का संकट गहरा रहा है। इन ग्रामों में पेयजल परियोजनाएं या तो बंद हैं या फिर आंशिक रूप से पानी दे रही हैं। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की प्यास बुझाने के लिए ग्राम स्तर पर 33 परियोजनाएं संचालित हैं। इनमें आठ परियोजनाएं किसी न किसी कमी के चलते पानी नहीं दे पा रही हैं। अन्य आठ परियोजनाएं आंशिक रूप से पानी की आपूर्ति कर पा रही है। इससे चिह्नित ग्रामों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। बम्होरीखड़ैत पेयजल योजना के बोर में पानी सूख गया है। खितवांस पेयजल योजना की पाइप लाइन चोक है व टंकी भी क्षतिग्रस्त है। पटउवा पेयजल योजना के बोर में मोटर गिर गई है, जिससे बोर बर्स्ट हो गया है। पड़ोरिया परियोजना में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। पड़ना पेयजल योजना का बोर ध्वस्त है। कोरवास पेयजल योजना का बोर धस गया है। रीछपुरा मैनवार पेयजल योजना का भी बोर धस गया है। अंडेला टीला पेयजल योजना में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है और बोर फिसल गया है। पाइप पेयजल योजना सौजना में दो बोर हैं, जिसमें से एक बोर में मोटर फंसी है। इसे कई बार निकालने की कोशिश की गई, लेकिन निकल नहीं पाई है। जिस कारण एक बोर से जलापूर्ति की जा रही है। पाइप पेयजल योजना सिलावन की टंकी क्षतिग्रस्त है, जिस वजह से बोर से सीधे आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा गुरयाना, चांदौरा, ककरुवा, बरौदिया राईन, बछलापुर, जामुनधानाकलां में भी पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

परियोजना की स्थिति एक नजर में
ग्रामीण क्षेत्रों में तैतीस पेयजल परियोजनाएं संचालित हैं, इनमें 17 चालू, 8 आंशिक व 8 बंद परियोजनाएं बंद हैं।
हाल ही में पदभार ग्रहण किया है, पेयजल परियोजनाओं के संचालन के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है। जानकारी के बाद भी कुछ कह पाएंगे।
नवीन मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed