{"_id":"60e354c48ebc3ef9fe5a13a2","slug":"water-and-seating-facility-not-available-dm-instruct-lalitpur-news-jhs1988213157","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन के लिए आने वालों पेयजल और बैठने का स्थान मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन के लिए आने वालों पेयजल और बैठने का स्थान मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि टीकाकरण केंद्रों पर आने वाले लोगों के लिए बैठने और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। वह सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 कोर कमेटी की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
डीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि वेक्सीनेशन सेंट्ररों पर टीकाकरण के लिए आने वाले सभी लोग मास्क पहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। उन्होंने कहा कि सभी टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण अभियान से संबंधित प्रचार सामग्री (बैनर/पोस्टर/फ्लैक्स) लगाए जाएं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोगों और दिमागी बुखार के दुष्प्रभाव और बचाव के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। गली-मोहल्लों में ब्लीचिंग/कीटाणुनाशक का छिड़काव व सैनेटाइजेशन कराते रहें। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, साथ ही किसी भी स्थान पर जलभराव न होने दें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। सीएमओ डॉ. डीके गर्ग ने बताया कि सोमवार को 3043 टेस्ट किए गए हैं। विगत 24 घंटे में कोई धनात्मक मरीज नहीं पाया गया और एक मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। सोमवार कुल 5817 लोगों का टीकाकरण किया गया है, जिसमें 18-44 आयुवर्ग के 3876 और 45 वर्ष से ऊपर के 1941 व्यक्ति शामिल हैं। इस मौके पर सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम वित्त और राजस्व अनिल कुमार मिश्र, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी मौजूद रहे।