{"_id":"613fa32b8ebc3e3ee916ad2c","slug":"wastage-near-girl-primary-school-taldehate-news-jhs2042359200","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय के आसपास फैली गंदगी, ग्रामीण आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय के आसपास फैली गंदगी, ग्रामीण आक्रोशित
विज्ञापन
कैप्सन - 3- विद्यालय के समीप फैली गंदगी
- फोटो : TALDEHATE
बिजरौठा/तालबेहट। गांव बिजरौठा के कन्या प्राथमिक विद्यालय के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों ने इस गंदगी को हटाने के लिए कई बार अवगत कराया लेकिन आज तक इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों में नाराजगी है।
ग्राम सभा बिजरौठा विकास खंड के बड़े गांव में शुमार है। इसकी आबादी दस हजार से अधिक है। इस गांव में लगभग एक दर्जन से अधिक मजरे और लगभग एक दर्जन विद्यालय हैं लेकिन पूरे गांव की साफ सफाई का जिम्मा एक मात्र महिला सफाई कर्मचारी के ऊपर है। इस समय गांव में बुखार और अन्य बीमारियों की मरीजों की संख्या काफी अधिक है। इसके बावजूद इस गांव की साफ सफाई पर किसी का ध्यान नहीं है। गांव में कई जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। गांव के कन्या प्राथमिक विद्यालय के पीछे कई दिनों से गंदगी फैली है। लोगों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
गांव में जगह-जगह गंदगी फैली है। कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गंदगी से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। रवीन्द्र सिंह बुंदेला
गांव में टीम बुला कर सफाई अभियान चलाकर पूरे गांव की साफ सफाई कराई जाए। इसके अलावा गंदगी वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव किया जाए। केरन वंशकार
पूरे गांव की सफाई के लिए एक मात्र कर्मचारी है। गांव में फैली गंदगी को साफ कराने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। पहलवान सिंह राजपूत, प्रधान प्रतिनिधि