फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Walking in the village of Union Minister miserable

केंद्रीय मंत्री के गांव में चलना दुश्वार

Mon, 01 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
 Walking in the village of Union Minister miserable
village pwa, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
तालबेहट (ललितपुर)। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती के गोद लिए आदर्श गांव पवा जाने के दोनों रास्तों की काफी बुरी स्थिति है। रास्ताें पर पैदल चलना भी मुसीबत भरा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने विकास खंड तालबेहट के ग्राम पवा को सांसद आदर्श ग्राम के तहत गोद लिया था।

अपने पहले ही दौरे में ग्रामीणों के सामने उन्होंने गांव के विकास का इतना ताना बना सुनाया था कि गांव वालों के मन में विश्वास हो गया था कि कुछ ही समय में उनके गांव में शहरों जैसी सुविधाएं हो जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि आदर्श ग्राम चयनित होने के बाद पवा की हालत पहले से बदतर हो गई।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव में न तो मॉडल स्कूल खुल सका और न ही शराब बंदी हो सकी। तालाबों को भरने के लिए नहरें बनना तो दूर उसकी कार्ययोजना तक स्वीकृत न हो सकी।  गांव में जाने के लिए कड़ेसराकलां और टेकरी के पास से रास्ते है। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीणों को आवागमन की झेलना पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में सिद्व जैन मंदिर होने के कारण बाहर से लोग आते रहते है। गांव के रास्तों की इतनी बुरी स्थिति है कि उन पर पैदल चलना मुश्किल भरा होता है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed