{"_id":"607f38b48ebc3e5910086729","slug":"voting-percentage-decreased-in-panchayat-election-lalitpur-news-jhs1935588181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं टूट सका मतदान प्रतिशत का पुराना रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं टूट सका मतदान प्रतिशत का पुराना रिकार्ड
विज्ञापन
voting.jpg
- फोटो : voting.jpg
ललितपुर। इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटों के प्रतिशत में कमी आई है। कोरोना से बिना डरे मतदाता बूथ पर पहुंचे और मतदान किया लेकिन पिछला रिकार्ड नहीं टूट सका। इस वर्ष हुए चुनाव में मतदान का प्रतिशत 80.95 रहा, जबकि वर्ष 2015 में हुए चुनाव में करीब 83 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बार मतदान का समय भी एक घंटे बढ़ाया गया था।
पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में बार ब्लॉक सबसे आगे रहा। तालबेहट ब्लॉक का प्रतिशत सबसे कम रहा। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान में बार ब्लॉक ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। दोपहर में रफ्तार धीमी हुई लेकिन शाम को रफ्तार बढ़ी और वहां के मतदाताओं ने जिले में सबसे अधिक वोट डालने का रिकार्ड बना दिया। सर्वाधिक 84.32 प्रतिशत मतदान हुआ। रात में बिजली चले जाने पर मतदाताओं ने मोबाइल टार्च जलाकर मत डाला। यहां पर स्थिति शांतिपूर्ण रही।
------
बिरधा में नहीं हुआ कोविड नियमों का पालन
बिरधा विकासखंड के ग्राम रजवारा के पोलिंग बूथ संख्या 108 पर पोलिंग एजेंटों और मतदाताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाईं। यहां मानकों का पालन नहीं करते हुए डेढ़ सौ से अधिक मतदाता एकत्रित रहे। कई केंद्रों पर रात नौ बजे तक मतदान होता रहा। प्राथमिक विद्यालय तेरा के बूथ संख्या 33 पर सर्वाधिक 84.05 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
------
तालबेहट में मतदान का प्रतिशत रहा सबसे कम
तालबेहट ब्लाक के ग्राम सुनौरा, थानागांव में गलत मत्रपत्र पहुंचने एवं ग्राम कड़ेसराकलां में मतपत्र नहीं पहुंचने से मतदान बाधित रहा। कन्या प्राथमिक विद्यालय बिजरौठा में ग्राम पंचायत सदस्य के मतपत्र समाप्त होने से कुछ समय के लिए मतदान ठप रहा। कुल मिलाकर यहां मतदान का प्रतिशत 73.25 रहा।
-----
तीन बजे तक जमा होती रहीं मतपेटियां
सभी स्थानों पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ब्लाकों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में देर रात तक मतपेटियां जमा कराने का काम चलता रहा। मंगलवार की अलसुबह तीन बजे तक मतपेटियां स्ट्रांग रूम में जमा होती रहीं। इसके बाद ताला बंदकर वहां सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए।
------
4,256 ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए निर्विरोध
ग्राम पंचायत सदस्यों के 5,511 पदों के सापेक्ष 342 पर किसी ने पर्चा नहीं भरा था और 4,256 पदों पर एक ही सदस्य के पर्चा भरने से उनका चुनाव निर्विरोध रहा। इस प्रकार कुल 913 पदों पर चुनाव कराया गया।
----
क्षेत्र पंचायत सदस्य के 504 पदों पर हुआ चुनाव
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 523 थी। इनमें से 19 के निर्विरोध चुन लिए जाने की वजह से कुल 504 पदों पर मतदान हुआ।
------
ब्लॉकवार पड़े मतों का प्रतिशत-
---------
ब्लॉक मतों का प्रतिशत
------ --------
बिरधा 80.67
जखौरा 81.46
महरौनी 83.86
मड़ावरा 82.15
तालबेहट 73.25
बार 84.32
----- ------
कुल 80.95