{"_id":"573b7f0a4f1c1b5b26ac7d9f","slug":"voting-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए दो किमी से अधिक का सफर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए दो किमी से अधिक का सफर नहीं
lalitpur
Updated Wed, 18 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2017 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतदान के लिए मतदाताओं को दो किमी से अधिक दूर न जाना पड़े, इसके लिए 23 मतदेय स्थलों को बदल दिया गया है।
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि जो भवन जीर्ण- शीर्ण अथवा संकटपूर्ण स्थिति में थे, उनको बदल दिया गया है। जिन मतदाताओं को वोट डालने के लिए दो किमी से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती थी और जहां मतदाताओं की संख्या तीन सौ से अधिक थी, ललितपुर विधानसभा क्षेत्र के ऐसे 07 मतदेय स्थलों और महरौनी विधानसभा के 16 मतदेय स्थलों को बदल दिया गया है। इसके अलावा जिन मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या पंद्रह सौ से अधिक थी, उनपर संख्या कम करने के लिए ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 28 और महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 13 मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में दो से अधिक और नगरीय क्षेत्र में चार से अधिक मतदेय स्थलों को मतदाताओं के पास वाले विद्यालय अथवा पंचायत भवन में परिवर्तित किया गया है। प्राइवेट भवनों के मतदेय स्थलों को सरकारी भवनों में परिवर्तित कर दिया गया है।
बैठक में आए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा मतदेय स्थल पर मतदान के दौरान आने-जाने के लिए अलग दरवाजा, पर्याप्त रोशनी और रास्ते की सुविधाओं की बात उठाई गई।
विज्ञापन
बैठक में अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी, भाजपा के रामरतन कुशवाहा, भारतीस कम्युनिष्ट पार्टी के जमील अहमद, कांग्रेस के धर्मेंद्र सिंह, बसपा के सेवाराम अहिरवार, मु फैय्याज, एसडीएम रमेश चंद्र, प्रदीप कुमार वर्मा, प्रियंका सिंह, हरिश्चंद्र यादव, तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आर बी गर्ग, रिजवान अहमद आदि उपस्थित रहे।