फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   vishnu tiwari hepl by congress leader

विष्णु तिवारी के घर पहुंचने लगे सियासतदान

Sat, 13 Mar 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
vishnu tiwari hepl by congress leader
ग्राम सिलावन में विष्णु तिवारी को मदद पहुंचाते कांग्रेस नेता राहुल रिछारिया - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विष्णु तिवारी के घर राजनेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया के साथ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष प्रशांत रिछारिया, डॉ. विजय भारद्वाज, पंकज मिश्रा, बृजेंद्र तिवारी और जिले के पदाधिकारियों ने ग्राम सिलावन पहुंचकर विष्णु शंकर तिवारी की मदद की। इस दौरान उन्हें 21000 रुपये की धनराशि भेंट की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत व महासचिव पुनीत देवलिया ने कहा कि हाल के कुछ वर्षों में सत्ता का दुरुपयोग बढ़ा है। अफसरशाही में नैतिकता का पतन हुआ है। देश व प्रदेश के तमाम निर्दोष व्यक्तियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिला पंचायत में कांग्रेस के समर्थन से चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए किए आवेदनों की जांच की गई। इस संबंध में जिला पंचायत चुनाव के प्रभारियों को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात वैभव जैन को शिक्षक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संचालन महासचिव राकेश रजक ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष प्रदीप रिछारिया, रामनरेश दुबे, पीसीसी धनीराम अहिरवार, अजय प्रताप तोमर, महिला जिलाध्यक्ष रेखा राजा गौर, नेहा शर्मा, नीतू झा, जिला सचिव मनीष श्रीमाली, डॉ. राम सिंह यादव, महेंद्र पनारी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकित यादव, एनएसयूआई के मोंटी शुक्ला, असलम खान, लक्ष्मीनारायण पटेरिया, आशीष दुबे, सुनील पटैरिया, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष शेर सिंह यादव, राहुल सेन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed