फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   villegers died by thunderbolt

बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत

Wed, 01 Sep 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
villegers died by thunderbolt
body 2.jpg - फोटो : body 2.jpg
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम गंगचारी में जंगल में बिजली गिरने से बकरी चराने गए एक ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम गंगचारी निवासी वीर सिंह (40) पुत्र ध्यानी यादव सोमवार को दोपहर में बकरियां चराने के लिए जंगल में गया था, शाम को जब बकरियां तो लौट आईं, लेकिन वह नहीं लौटा तो परिजनों ने रात भर खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार को फिर से परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद दोपहर बाद उसका शव गांव के बाहर जंगल में महुआ के पेड़ के नीचे झुलसी अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर बानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साले ग्राम गुगरवारा निवासी अरविंद ने बताया कि उसके जीजा वीर सिंह चार भाइयों में बड़े थे। उनके दो बेटे व एक बेटी है। उसने कहा कि बिजली गिरने से वीर सिंह की मौत हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed