{"_id":"673b9e7c16d8ec75730355f6","slug":"villagers-said-action-should-be-taken-against-the-organization-which-is-doubling-the-railway-line-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-124289-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ग्रामीण बोले- रेल लाइन का दोहरीकरण कर रही संस्था पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ग्रामीण बोले- रेल लाइन का दोहरीकरण कर रही संस्था पर हो कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। टीकमगढ़-ललितपुर रेल लाइन पार करते समय वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। उसने आर्थिक मदद की गुहार लगाई। वहीं, रेल लाइन का दोहरीकरण करने वाली संस्था पर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम रजवारा के बीच से निकली लाइन को पार करते समय रविवार दोपहर में बाइक सवार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए थे। लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका मौसेरा भाई रामचरन गंभीर रूप से घायल हो गया था। गांव के लोगों ने रजवारा-खड़ोवरा के बीच बने अंडरपास को बंद करने का आरोप लगाते हुए शव रखकर प्रदर्शन किया था। एसडीएम सदर व सीओ सदर ने उन्हें समझाया-बुझाया था।
मृतक लाल सिंह के पुत्र राहुल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसके पिता ही घर की आजीविका चलाते थे। विवाह योग्य उसकी दो बहनें हैं। पीड़ित ने डीएम से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। राहुल ने एक प्रार्थना पत्र कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को भी दिया। रेल लाइन का दोहरीकरण करने वाली कार्यदायी संस्था पर रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -
आधा दर्जन गांवों के लोग परेशान : ग्राम रजवारा से खड़ोवरा, धोबनखेरी, इमलिया, कारीटोरन, खजरा सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों के जाने के लिए रास्ते के बीच से रजवारा से कुछ दूरी पर ही टीकमगढ़-ललितपुर रेल मार्ग गुजरता है। यहां अंडरपास बना है, लेकिन रेल लाइन का दोहरीकरण होने के कारण एक सप्ताह से इस अंडरपास को बंद कर दिया गया था। इस कारण इन गांवों के लोगों को 10 किमी का चक्कर लगाकर ग्राम बिरारी से होकर जाना पड़ रहा है।