फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers in panic after leopard attack in Mamda, forest department limited to inquiry

Lalitpur News: मामदा में तेंदुआ के हमले के बाद दहशत में ग्रामीण, पूछताछ तक सीमित वन विभाग

Tue, 16 Jan 2024 03:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers in panic after leopard attack in Mamda, forest department limited to inquiry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गौना वन रेंज अंतर्गत ग्राम मामदा में तेंदुए के बकरी शिकार प्रकरण से अभी ग्रामीण नहीं उबर पाए हैं। वन विभाग की टीम शाम को वहां पूछताछ करने पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों से पूछताछ कर वे लौट गए। अधिकारियों ने वन क्षेत्र में निरंतर गश्त के आदेश दिए हैं।
मामदा में तेंदुए का आतंक बरकरार है। विगत दिवस यहां तेंदुए ने एक ग्रामीण के सामने ही बकरी को शिकार बनाया था।रातभर ग्रामीणों को तेंदुए की दहाड़ सुनाई देती रही। वन विभाग वन क्षेत्र में गश्त की बात कर रहा है, लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम तेंदुए को ट्रेस नहीं कर पाई है। यहां जंगलों की ओर बकरी चराने के लिए ग्रामीण नहीं गए। गांव के आसपास ही बकरियों को छोड़ा और दिनभर ग्रामीणों ने पहरा दिया, जिससे फिर तेंदुआ किसी पालतू जानवर को अपना शिकार न बना सके। वन विभाग ने ग्रामीणों को एहतियात बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

--------------
गढ़ौली में भी गांव से बाहर भीड़ में निकले
गढ़ाली में लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन सोमवार को खेतों पर जाने से ग्रामीण डरते रहे। गांव से बाहर लोग चार-चार के समूह में निकले। हाथों में लोग लाठी व अन्य हथियार लिए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
गढ़ौली व मामदा में निरंतर गश्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं, अभी तक तेंदुआ ट्रेस नहीं हो पाया है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
शिरीन सिद्दकी, उपप्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed